{"_id":"5c56e440bdec22736f4a7aec","slug":"husband-beating-wife-because-of-mobile-phone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंची 6 साल की बच्ची बोली, 'मां ने उठा लिया था पापा का फोन' और फिर फूट-फूट कर रोने लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पहुंची 6 साल की बच्ची बोली, 'मां ने उठा लिया था पापा का फोन' और फिर फूट-फूट कर रोने लगी
Sun, 03 Feb 2019 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के जसमई में रविवार दोपहर एक छह साल की बच्ची थाने पहुंची। उसने सिपाहियों को बताया कि मां ने पापा का फाेन उठा लिया था इसके बाद उसने रोना शुरु कर दिया। छह साल की मासूम की बात सुनकर सिपाहियों का भी दिल पसीज गया।
फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के जसमई में मामूली बात पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। मायके वालों ने बेटी के साथ थाने आकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। जिला कन्नौज के सौरिख निवासी विनोद कुमार ने बेटी पूजा देवी की शादी करीब 15 साल पहले अनूप कुमार के साथ की थी। पूजा के एक बेटी और एक बेटा है। रविवार को विनोद घायलावस्था में बेटी पूजा को लेकर थाने आए।

विनोद ने आरोप लगाया कि अनूप आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता है। शनिवार रात अनूप ने बेटी को बेरहमी से पीटा। पूजा की छह साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि पापा का मोबाइल मम्मी ने उठा लिया था। इसी बात पर पापा और मम्मी में झगड़ा हो गया।
पूजा की मां ओमवती और भाई अनिल का कहना था कि पहले भी अनूप कई बार पूजा को पीट चुका है। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन पुलिस ने समझौता करा दिया था। अनूप दूध बेचने का काम करता है। एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।