फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband beaten to death along with lover in hardoi

हरदोई: प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीटकर मार डाला, महिला गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2020 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Husband beaten to death along with lover in hardoi
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम घसो में बुधवार शाम पत्नी ने घर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की लाठी डंडों सेे पीट-पीटकर हत्या कर दी।  महिला के मृतक के चचेरे भाई से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन


एएसपी पश्चिमी कपिल देव ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घसो निवासी संतोष यादव (42) पुत्र लाखन सिंह 15 साल से शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बा निवासी बहनोई प्रेमपाल के यहां रहता था।
विज्ञापन


वह मजदूरी करता था। घसो में उसकी पत्नी सुनीता दो बच्चों के साथ रहती थी। बुधवार दोपहर संतोष गांव आया था। घर पहुंचते ही उसका पत्नी व वहां मौजूद उसके चचेरे भाई श्याम सिंह से विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद से नाराज पत्नी सुनीता व भाई श्याम सिंह ने उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। संतोष को मरणासन्न कर आरोपी बच्चों को गांव में ही छोड़कर भाग गए। आसपास के लोगों ने घर में संतोष को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी।

एसओ पचदेवरा रामवचन भारती फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संतोष की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता के संतोष के चचेरे भाई श्याम सिंह अवैध संबंध हैं।


इसकी जानकारी होने पर संतोष ने आपत्ति जताई थी, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। पुलिस ने गांव के बाहर छिपी सुनीता को हिरासत में ले लिया। एसओ रामवचन भारती ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed