फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband and wife drowned in a check dam, police sent bodies for postmortem, uproar among family members

Banda: चेक डैम में डूबे पति-पत्नी…मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में कोहराम

Thu, 12 Sep 2024 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Sep 2024 12:31 PM IST
सार

Banda News: तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र में चेक डैम में डूबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का घटना से रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Husband and wife drowned in a check dam, police sent bodies for postmortem, uproar among family members
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र में चेकडैम पार करने के दौरान दंपती डूब गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के शव को बरामद कर लिया है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, निरहुआ गांव निवासी राजाराम अपनी पत्नी सहित गांव की गौशाला में मजदूरी का काम करता था। बुधवार रात वह अपने गांव बिरौल पत्नी के साथ लौट रहा था। इस दौरान चेक डैम पार करते समय दोनों अचानक डूब गए।
विज्ञापन

मृतक दंपती अपने पीछे दो बेट और दो बेटियां छोड़ गए हैं। ग्राम प्रधान शिवनायक सिंह ने बताया कि मृतक मेहनत मजदूरी करके घर का भरण पोषण कर रहा था। परिवार बेहद गरीब था और मृतक के छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। प्रशासन से सहायता की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तिंदवारी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत और थानाध्यक्ष चिल्ला कृष्ण दत्त त्रिपाठी  ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तरी सहकारी समिति अध्यक्ष अभय प्रताप परिहार सिंह ने बताया कि परिवार बेहद गरीब था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed