फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Husband and wife death in Unnao

पत्नी को मुखाग्नि देते समय याद आई 'साथ जीने-मरने की कसम', पूरा किया वादा और छोड़ दी दुनिया

Thu, 19 Jul 2018 05:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Jul 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife death in Unnao
डेमो पिक

यूपी के उन्नाव जिले में एक एेसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी। यहां पत्नी की मौत के बाद पति का जो हाल हुआ उसे देख पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। 

विज्ञापन


उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में पत्नी की मौत का सदमा पति बर्दाश्त न कर सका। पत्नी की चिता को मुखाग्नि देते समय पति भी गश खाकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी की कुछ ही घंटो के अंतराल में मौत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। औरास थानाक्षेत्र के हसनपुर पश्चिमबाव निवासी लीलावती (70) एक माह से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Husband and wife death in Unnao
डेमो पिक
मंगलवार दोपहर घर में लीलावती ने दम तोड़ दिया। देर शाम परिजन अंतिम संस्कार के लिए लीलावती को लेकर गांव के बाहर पहुंचे। यहां बुजुर्ग संतू मौर्य ने जैसे ही पत्नी की चिता को आग लगाई उसके कुछ देर बाद ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।

आसपास मौजूद रहे परिजनों ने उन्हें उठाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। लीलावती की मौत के कुछ घंटे बाद ही संतू मौर्य की मौत ने परिजनों को झकझोर दिया।

वहीं पति पत्नी की मौत की खबर से गांव के लोग हतप्रभ भी हो गए। परिजनों के अनुसार संतू मौर्य पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। इससे उनकी मौत हो गई।

 

बेटों की पहले हो चुकी है मौत

Husband and wife death in Unnao
डेमो पिक
बेटों की पहले हो चुकी है मौत 
वृद्ध संतू मौर्य के दो बेटे थे। जिनमें बड़े बेटे की 22 साल पहले मौत हो गई थी। वहीं 13 साल पहले दूसरे बेटे की भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों बेटों ने जहर खाकर जान दी थी।

छोटी बेटी रहती थी साथ
संतू मौर्य ने चार बेटियों की शादी कर दी थी। जिनमें एक बेटी की कुछ सालों पहले मौत हो गई थी। संतू की छोटी बेटी रूबा माता पिता के साथ गांव में रह रही थी। माता पिता की एक ही दिन में मौत होने से वह रो रोकर बेहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed