फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband and wife committed suicide, kanpur up

कानपुर: झगड़कर पत्नी ने फांसी लगा दी जान, पति ने रेता गला, हालत गंभीर

Mon, 17 May 2021 01:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 May 2021 01:00 PM IST
सार

कानपुर में महिला की आत्महत्या की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में वारदात का कारण घरेलू कलह आई है।

विज्ञापन
Husband and wife committed suicide, kanpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सचेंडी कस्बे में रविवार रात झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी को फंदे से लटकता देख पति ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। परिजनों ने उसको हैलट में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। 
विज्ञापन


सचेंडी एसओ ने बताया कि कस्बा निवासी योगेंद्र सिंह की एक साल पहले घाटमपुर के नवेड़ी गांव की रहने वाली खुशबू (25) से शादी हुई थी। रविवार को दोनों घाटमपुर पतारा स्थित कुड़ाहा देवी मंदिर दर्शन करने गए थे। शाम करीब पांच बजे वापस घर लौटे।
विज्ञापन


तभी से दोनों के बीच विवाद हो रहा था। देर रात को योगेंद्र ने देखा कि खुशबू फंदे से लटक रही है। उसी दौरान उसने भी अपना गला रेत लिया। एसओ ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में वारदात का कारण घरेलू कलह आई है। बाकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed