फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Husband and mother in law made daughter in law bleed in Etawah, dispute over not giving bike key

Etawah Crime: पति और सास ने बहू को किया लहूलुहान, बाइक की चाबी न देने पर हुआ विवाद, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 Mar 2023 09:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Mar 2023 09:08 PM IST
सार

बसरेहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक की चाबी नहीं देने पर पति और सास ने बहू को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Husband and mother in law made daughter in law bleed in Etawah, dispute over not giving bike key
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में बसरेहर कोतवाली क्षेत्र के गांव किल्ली सुल्तानपुर में युवक ने पत्नी से मोटरसाइकिल की चाबी मांगी, मना करने पर उसने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।किल्ली सुल्तानपुर निवासी सुवी पुत्र रामप्रकाश ने बुधवार की सुबह अपनी पत्नी पूनम देवी से बाइक की चाबी मांगी। उसने कह दिया कि चाबी साथ के पास है। इस पर पति व सास ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला पूनम देवी पत्नी सुवी निवासी किल्ली सुल्तानपुर के साथ उसके पति और सास ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी फरार, जल्द होगी गिरफ्तारी
पीड़ित महिला के पति सुवी पुत्र रामप्रकाश और उनकी सास सीता देवी पत्नी राम प्रकाश निवासीगण किल्ली सुल्तानपुर के खिलाफ मामला मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी घर से फरार है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed