{"_id":"615d9b058ebc3e639f432ceb","slug":"hurt-by-the-threat-the-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-kanpur-news-knp65656479","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे मामले में फंसाने की धमकी से आहत युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे मामले में फंसाने की धमकी से आहत युवक ने जान दी
विज्ञापन
फोटो-23-अवधेश की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। अवैध संबंध पर भाभी को टोकने के विरोध पर जान से मारने और अनुसूचित जाति उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने से आहत युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। युवक की मां की तहरीर पर उसकी भाभी और कन्नौज निवासी शिक्षक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राघौपुर निवासी अवधेश कुमार सिंह (30) खेती करता था। बुधवार सुबह उसने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कन्नौज के जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव को मल्लावां ले आए और पुलिस को सूचना दी। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, इसमें मौत का जिम्मेदार भाभी नीतू सिंह और जूनियर हाईस्कूल राघौपुर के शिक्षक राजीव उर्फ अरुण को बताया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।
मृतक की मां मुन्नी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी बड़ी बहू नीतू सिंह गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। कन्नौज जनपद के तिर्वा रोड निवासी राजीव उर्फ अरुण इसी विद्यालय में सहायक अध्यापक है। उन्होंने बताया कि राजीव और नीतू के बीच अवैध संबंध हैं। इसको लेकर दोनों को कई बार टोका गया। इससे नाराज होकर नीतू ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर घर के सदस्यों को प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की धमकी भी दी। जबकि अरुण परिवार के सदस्यों को अनुसूचित जाति उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर अवधेश ने खुदकुशी कर ली। मल्लावां कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मृतक की भाभी नीतू और शिक्षक राजीव के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।