फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Humidity made us miserable throughout the day, relief came from rain in the evening

Kanpur News: दिन भर उमस ने किया बेहाल, शाम को बारिश से मिली राहत

Tue, 09 Jul 2024 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Humidity made us miserable throughout the day, relief came from rain in the evening
इटावा। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पूरे दिन धूप और छांव से हुई उमस ने लोगों को बेहाल किया। शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद कुछ फुहारों ने लोगों को राहत दी। मौसम जानकारों के अनुसार आज भी तापमान में एक से दो डिग्री बढोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी पारा लुढ़कता है तो कभी चढ़ता है लेकिन, गर्मी से पूरी तरह राहत फिर भी नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक आ गया। सुबह नौ बजे से ही धूप चुभने लगी थी। चटख धूप में एक मिनट भी खड़े होना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

घरों, दफ्तरों और अस्पतालों में लोगों का हाल खराब रहा। लोग गर्मी-गर्मी करते हुए नजर आए। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम चार बजे के आसपास अचानक बादलों ने कुछ रहम किया। करीब 10 मिनट हुई बारिश ने गर्मी से फौरी राहत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि अगले दो दिनों तक बादलों के साथ उमस रहने की संभावना है। इस बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed