फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human Trafficking Arrest of furniture businessmans wife and father in law banned High Court gives concession

Human Trafficking: हाईकोर्ट ने कहा- सबकी भूमिका अलग-अलग है, एक सी धाराओं में नहीं की जा सकती कार्रवाई

Wed, 15 Jan 2025 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jan 2025 11:11 AM IST
सार

Kanpur News: मामले में गोविंदनगर पुलिस अंकित के अलावा दलाल पप्पू यादव व किशोर के ताऊ शिव महतो और बिहार के मोतीहारी निवासी राहुल ठाकुर को जेल भेज चुकी है। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। हालांकि अब हाईकोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Human Trafficking Arrest of furniture businessmans wife and father in law banned High Court gives concession
Kanpur Human Trafficking - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मानव तस्करी के मामले में हाईकोर्ट ने फर्नीचर कारोबारी अंकित आनंद की पत्नी साक्षी और आलमबाग लखनऊ निवासी ससुर सुनील मलिक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि सभी आरोपियों पर एक सी धाराओं में कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन

सबकी भूमिका अलग-अलग है। कारोबारी के ससुर को इस बात का भी लाभ मिला है कि बच्चा उनके घर या कब्जे से बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने जब एक किशोर को बरामद किया था, तो उसने आठ साल के चचेरे भाई के लखनऊ में होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

गुरुग्राम में अपने परिजनों के पास मिला था बच्चा
कारोबारी ने पुलिस को बताया था कि दो बच्चे उसके ससुर और पत्नी ने 60 हजार रुपये में खरीदे हैं।  इनमें से एक लखनऊ स्थित ससुराल में है। इसके बाद पुलिस टीम ने लखनऊ में दबिश दी थी। हालांकि वह जिस बच्चे की तलाश में गई थी, वह बाद में गुरुग्राम में अपने परिजनों के पास मिल गया था।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने फिलहाल गिरफ्तारी पर लगा दी है रोक
इस मामले में गोविंदनगर पुलिस अंकित के अलावा दलाल पप्पू यादव व किशोर के ताऊ शिव महतो और बिहार के मोतीहारी निवासी राहुल ठाकुर को जेल भेज चुकी है। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। हालांकि अब हाईकोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
10 दिसंबर को गुरुग्राम निवासी श्रीभगवान नामक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन कर बेटे को बचा लेने की गुहार लगाई थी। कहा कि उनके बेटे को बी-ब्लॉक गोविंदनगर निवासी युवक और उसकी पत्नी घर पर बंधक बनाए हैं।

घर के शौचालय साफ करवाते थे
सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने फर्नीचर कारोबारी अंकित आनंद के घर से 12 साल के मासूम को बरामद किया है। आरोप है वे लोग बच्चे को बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखते और घर के शौचालय साफ करवाते थे।

मानव तस्करी की धाराओं में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
घर जाने की जिद पर कारोबारी की पत्नी ने मासूम को पीटा तो उसने परिजनों को सूचना दी। मामले में गोविंदनगर थाने के दरोगा कुशलवीर राठी ने मानव तस्करी की धाराओं में अंकित,पत्नी साक्षी और ससुर सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed