फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Huge fire broke out in the warehouse due to short circuit, grocery store burnt to ashes, loss of Rs 25 lakh

Hamirpur: गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, किराना व जनरल स्टोर जलकर राख, 25 लाख का नुकसान

Thu, 01 Aug 2024 05:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Aug 2024 05:20 PM IST
सार

Hamirpur News: कोटबाजार में तिमंजिला मकान के बेसमेंट में बने किराना व जनरल स्टोर के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे ने आगे पर काबू पाया है।

विज्ञापन
Huge fire broke out in the warehouse due to short circuit, grocery store burnt to ashes, loss of Rs 25 lakh
hamirpur fire - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले मे राठ नगर के कोटबाजार में तिमंजिला मकान के बेसमेंट में बने किराना व जनरल स्टोर के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गुरुवार सुबह धुआं निकलते देख हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से व्यापारी का 25 लाख रुपये का सामान जल गया।

विज्ञापन

सूचना पर व्यापारी, नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंच गई। नगर के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि कोटबाजार घास मंडी में तिमंजिला मकान बना है। इसके बेसमेंट में किराना व जनरल स्टोर का गोदाम बना रखा है। ऊपरी तल पर बनी दुकानें  किराए पर लगी हुई है। ऊपर आवास बना हुआ है।
विज्ञापन

रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि आठ बजे दुकान पर आए तब कुछ भी अहसास नहीं हुआ।  बेसमेंट से साढ़े आठ बजे धुआं निकला। तब आग लगने की जानकारी हुई। शोर मचाया पर तब तक व्यापारी इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, धुआं के गुबार में बेसमेंट के अंदर जाने कि कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निकांड में 25 लाख के नुकसान का अनुमान
सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह बाहरी दुकान का फर्श तोड़कर बेसमेंट में जाने का रास्ता बनाया। कड़ी मेहनत से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक बेसमेंट में रखें चॉकलेट, क्रीम, पाउडर सहित किराना व जनरल स्टोर का सामान जल गया था। रामकुमार ने बेसमेंट में सबमर्सिबल की डोरी से आग लगने की आशंका है। पीड़ित ने बताया कि आग से 25 लाख का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed