फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HT wires passing over houses in Pathamai street will be removed and cables will be installed.

Kanpur News: पाथामाई गली में घरों के ऊपर से निकले एचटी तार हटेंगे, लगेगी केबल

Sun, 23 Aug 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
HT wires passing over houses in Pathamai street will be removed and cables will be installed.
कानपुर देहात। रूरा के पाथामाई गली में घरों के ऊपर से निकले एचटी तार हटेंगे। इसकी जगह पोलों पर अब 213 मीटर लंबाई में एचटी केबल लगेगी। इससे करंट लगने का खतरा नहीं रहेगा। इसी माह काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सुभाष नगर में पाथामाई गली संकरी है। पुरानी 11 केवी लाइन के तार घरों के ऊपर तो कई जगह बरामदे से सट कर निकले हैं। इसकी वजह से लोग घरों की छतों पर नहीं जा पाते हैं। बारिश के दौरान करंट लगने की आशंका बनी रहती है। लोगों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने पहले भूमिगत केबल डलवाने का प्रयास किया लेकिन गली संकरी होने और फॉल्ट होने पर दिक्कतों को लेकर तय किया गया कि ओवर हेड केबल लाइन बनाई जाए।
विज्ञापन

इसके लिए लोहे के सात पोल और लगाने की जरूरत हुई। 213 मीटर केबल लगाई जाएगी। जबकि पुराना लगा 170 मीटर एचटी तार खोला जाएगा। पूर्ण जमा योजना में यह काम कराने की मंजूरी मिली। धनराशि जमा होने पर नई एचटी लाइन बनाने का प्रस्ताव बनाया गया। इसकी तत्कालीन एक्सईएन पुष्पदेव ने मंजूरी दी। अब जैनपुर स्थित भंडारगृह से केबल व अन्य सामग्री उठाई जानी है। तार हटाकर केबल लगने से लोगों को सहूलियत होगी। करंट लगने का खतरा भी नहीं रहेगा। एसडीओ विवेक पांडेय ने बताया कि पाथामाई गली में घरों के ऊपर या फिर बरामदे से सट कर निकली एचटी लाइन के तार हटाने का काम जल्द शुरू होगा। इसी माह काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
कॉलेज फार्म के पीछे की बस्ती में 3.10 लाख से बनेगी नई लाइन
कानपुर देहात। रूरा के कॉलेज फार्म के पीछे की बस्ती में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना से विद्युतीकरण की मंजूरी मिली है। यह काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इससे नई बस्ती में बने घरों में बल्ब से रोशनी होगी। यहां रहने वाले लोगों को सहूलियत होगी। कॉलेज फार्म के पीछे नई बस्ती में बिजली लाइन नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। यहां रहने वाले लोग लगातार विद्युतीकरण की मांग कर रहे थे। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इसका संज्ञान लिया और विधान मंडल विकास निधि से विद्युतीकरण की सहमति दी। प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया था। पिछले दिनों ही इसकी मंजूरी मिल गई है। कुल नौ पोल लगाए जाएंगे। 68 मीटर 11 केवी लाइन और 99 मीटर लंबाई में एलटी लाइन बनेगी। एक 25 केवी ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा। एसडीओ रूरा विवेक पांडेय ने बताया कि 3.10 लाख रुपये से कॉलेज फार्म के पीछे नई लाइन व ट्रांसफार्मर रखने का काम कराया जाना है। जल्द की काम शुरू होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed