फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HT line wires fall in the field, farmer died

हरदोई: खेत में एचटी लाइन का तार गिरा, किसान की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Mon, 19 Aug 2019 09:39 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Aug 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
HT line wires fall in the field, farmer died
मृतक किसान के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव देवरिया में सोमवार शाम धान की फसल सींच रहे किसान पर एचटी लाइन का तार गिर गया। करंट लगने से किसान की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के दो घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बंद न करने से किसान की जान गई है।  

नयागांव देवरिया निवासी सतीश (45) पुत्र रामगोपाल पांच भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी अलका, तीन बेटियां और एक बेटा है। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके खेत में धान की फसल खड़ी है। बारिश न होने के कारण फसल सूख रही थी।

विज्ञापन


खेत के बीच से एचटी लाइन निकली है। सोमवार को सतीश पंपिंग सेट से फसल की सिंचाई कर रहा था। देर शाम अचानक जर्जर एचटी लाइन का तार टूटकर सतीश के  ऊपर गिर गया। जिससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से दो युवक झुलसे

खेतों पर मौजूद लोगों ने बांस से तार हटाकर उसे अलग किया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि तार टूटने की सूचना लाइनमैन को फोन पर दी गई।

सूचना के दो घंटे बाद भी जिम्मेदारों ने संज्ञान नहीं लिया है। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शहर कोतवाली में सूचना भेज दी है। बेनीगंज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव देवरिया निवासी नरेश (35) पुत्र रामपाल रविवार शाम पंखा चालू करते समय करंट से झुलस गया। उसे बचाने पहुंचा चचेरा भाई नरपति (40) पुत्र परागी भी करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed