फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   how to safe railway track without a vehicle

हे ‘प्रभु’ एक चौपहिया वाहन दिला दो

Mon, 10 Apr 2017 10:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 10:18 AM IST
सार

-वाहन न होने से आरपीएफ ट्रेनों के सहारे करती है 40 किमी लंबे रेलवे ट्रैक की निगरानी
-कई सालों से भेजे जा रहे प्रपोजल, लेकिन विभागीय अफसर नहीं दे रहे ध्यान

विज्ञापन
how to safe railway track without a vehicle
डेमो पिक

विस्तार

मुल्क की आजादी के 70 साल बाद भी भारतीय रेलवे के पास सम्पन्न साधन नहीं हैं। कहने भर को भारत का रेलवे नेटवर्क विश्व में द्वितिय स्थान पर आता है। 
विज्ञापन


यह हकीकत रविवार को एक बार फिर सामने आ गई। आरपीएफ पोस्ट उन्नाव के अधिकारी/कर्मचारी क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


करीब 40 किमी लंबे परिक्षेत्र में फैले रेलवे ट्रैक की निगरानी की जिम्मेदारी इस पोस्ट पर है, लेकिन मौके पर पहुंचने को विभाग के पास एक चार पहिया वाहन तक नहीं है। यहां अफसर यही प्रार्थना करते हैं कि हे ‘प्रभु’ एक चौपहिया वाहन दिला दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्नाव स्टेशन पर स्थापित आरपीएफ पोस्ट का कार्यक्षेत्र लखनऊ रूट पर पिपरसंड, रायबरेली रूट पर कोरारी हाल्ट व बालामऊ रूट पर माखी तक है। भारी भरकम फोर्स तैनात होने के बाद भी स्थानीय स्तर पर पोस्ट में एक अदद वाहन की व्यवस्था नहीं है।

आरपीएफ के पास एक बाइक के अलावा कोई अन्य वाहन मौजूद नहीं है। जिससे कोई घटना होने पर रेलवे पुलिस के अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत रायबरेली व बालामऊ रूट पर पहुंचने में आती हैं। क्योंकि इन रूटों पर ट्रेनों की संख्या काफी कम है। इसलिए यहां तक पहुंचने के लिए आरपीएफ कर्मियों को अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है।


कानुपर-लखनऊ रूट पर तो भले ही मेमू का सहारा है, लेकिन कई बार मेमू के घंटों लेट होने पर भी समस्या बढ़ जाती है। विभागीय अफसरों की मानें तो कई सालों से वाहनों के लिए प्रपोजल बनाकर मुख्यालय भेजा जा रहा है, लेकिन बजट का रोना बताकर वापस कर दिया जाता है। आरपीएफ उन्नाव पोस्ट के प्रभारी श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि वाहन बिना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर शिकंजा कसने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed