फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   houses caught fire in chitrakoot district

यूपी: चित्रकूट में दो घरों में लगी भीषण आग, एक झुलसा

Sat, 01 Jun 2019 04:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jun 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
houses caught fire in chitrakoot district
चित्रकूट में घरों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसेन में शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे अचानक घर में आग लग गई। जिससे पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग की इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


यह घटना राजापुर तहसील अन्तर्गत ग्राम सुरसेन की है। यहां कल्लू पुत्र रामदास अपनी नातिन अन्जू की शादी के लिए पूरा परिवार तैयारी में जुटा हुआ था। शादी का सारा सामान खरीदकर घर पर रख चुके थे। 8 जून को नातिन की बारात आनी थी, लेकिन शनिवार सुबह अचानक घर में आग लग गई, जिससे गृहस्थी व शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन


वहीं पड़ोस के चन्दा पुत्र घनश्याम का घर भी आग की चपेट में आ गया। जिससे करीब 5 लाख रुपए की सम्पत्ति जलकर स्वाहा हो गई है। ग्राम सुरसेन निवासी कल्लू पुत्र रामदास के घर में अचानक आग लग गई और वहीं पड़ोस के चन्दा पुत्र घनश्याम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों लोगों का गृहस्थी का सामान व अन्य सामग्री जलकर स्वाहा हो गया है। आग की खबर पर आस - पास के लोग व भारी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने घरों से पानी लेकर दौड़े लेकिन आग की तेज लपटें इस कदर उठ रही थीं कि लोग आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के दीपक पुत्र मुन्नीलाल उम्र 20 वर्ष आग बुझाने के लिए दीवार पर चढ़ गया। आग बुझा ही रहा था कि मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई और दीपक पुत्र मुन्नीलाल मलबे के ढेर में दब गया। आनन - फानन में लोगों ने मलबे से बाहर निकाला और एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्षेत्रीय लेखपाल रामसुमेर मिश्रा मौके में पहुंचकर क्षति का आंकलन कर तहसीलदार राजापुर को रिपोर्ट सौंपी है। उधर तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि सुरसेन में सिर्फ एक घर जला है। शासन से निर्धारित धनराशि अग्निपीड़ित परिवार को मुहैया कराई जाएगी।


ग्राम प्रधानपति मनोज मिश्रा व सुरसेन निवासी रमेश तिवारी ने जिलाधिकारी चित्रकूट से अग्निपीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की मााग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed