फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   house of vikas dubey's brother will be captured by police

विकास दुबे के भाई का दो करोड़ का मकान भी होगा जब्त

Wed, 27 Jul 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
house of vikas dubey's brother will be captured by police
लखनऊ। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे भले ही मुठभेड़ में दो साल पहले मार दिया गया हो लेकिन उसके परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। हाल ही में कानपुर पुलिस ने विकास दुबे की कृृष्णानगर इंद्रलोक कॉलोनी के मकान को जब्त किया था। तो अब उसी कॉलोनी में रहने वाले उसके भाई दीपक दुबे की संपत्ति को कानपुर पुलिस जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर चुकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि विकास दुबे की अपराध से कमाई गई रकम से ही यह मकान बनाया गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात विकास व उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। विकास समेत छह बदमाश एनकाउंटर में मारे गए थे और करीब 50 आरोपी जेल में बंद हैं। करोड़ों की संपत्ति पुलिस अब तक जब्त कर चुकी है। केस की विवेचना में सामने आया कि विकास दुबे के भाई दीपक दुबे का कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी में मकान है, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। विकास ने अपराध की कमाई से यह मकान बनवाया था। इसलिए पुलिस ने इस मकान का सत्यापन कर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। जल्द इस मकान को जब्त करेगी। दीपक दुबे पर भी आशियाना, कृष्णानगर थाने में केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा कर सरकारी नंबर की गाड़ी का प्रयोग करने के अलावा अवैध असलहा रखने का केस दर्ज है। एसपी कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि विकास दुबे के भाई दीपक दुबे के नाम लखनऊ में एक मकान है। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके जब्तीकरण की प्रक्रिया जारी है। जल्द उसे जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed