फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   house collapses due to rain in Kannauj, death of woman

आसमान से बरसी आफत: कन्नौज में बारिश के चलते दो मंजिला पक्का मकान भरभरा कर गिरा, महिला की दबकर मौत

Thu, 22 Jun 2023 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jun 2023 06:07 PM IST
सार

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में दो दिन से हो रही बारिश के चलते दो मंजिला पक्का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। 

विज्ञापन
house collapses due to rain in Kannauj, death of woman
बारिश के बाद धराशाई हुआ मकान दिखाते गृहस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सरदापुर गांव में पांच दशक पुराना पुश्तैनी दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। इस हादसे में महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद महिला के शव को मलबे से बाहर निकाला। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के सरदापुर गांव निवासी परवेज अली खेती करते हैं।

विज्ञापन


गांव में उनका पुश्तैनी पांच दशक पुराना मकान है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर पत्नी रिहाना (53) खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में रिहाना मलबे में दब गईं। परिजनों में चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। परिजन मकान के आगे बने हिस्से में रहते हैं।

विज्ञापन

हालांकि खाना बनाने व बकरी बांधने का काम इस क्षतिग्रस्त हिस्से में ही किया जाता था। बेटे आरजू आलम, साहिबे आलम, जुनैद, साहिल, आजम व बेटी राना बानो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार दीपक गौतम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की जानकारी अधिकारियों को दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

पुराने मकान पर दूसरी मंजिल का मकान बनाया गया था
ग्रामीणों ने बताया 50 साल पहले बने मकान पर लगभग 13 वर्ष पहले दूसरी मंजिल का निर्माण कराया गया था। जिससे नीचे बने मकान पर दबाव होने के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते उसमें कोई रहता नहीं था, फिर भी गृहस्थी का सामान उसमें रखा रहता था। परिजन जल्दी ही इस मकान को तुड़वाने वाले थे, लेकिन उसके पहले ही यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed