फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hotspot: corona test 1010 person

हॉट स्पॉट एरिया के 1010 लोगों का होगा कोरोना टेस्ट

Fri, 17 Apr 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
hotspot: corona test 1010 person
लाँक डाउन के दौरान बेकनगंज में रेड जोन एरिया में बैरिकेटिंग लगाये जाने के बावजूद सडक पर घूमते लोग
हॉटस्पॉट एरिया के 12626 से अधिक घरों में रहने वाले 90810 लोगों का सर्वे किया गया है। इनमें से फिलहाल 1010 लोगोेें की कोरोना जांच का फैसला हुआ है। इस जांच के दायरे में अभी और लोग आएंगे। यह जानकारी सीएमओ के हवाले से जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने दी है। गुरुवार को भी जिलाधिकारी के नेतृत्व में हॉटस्पॉट और रेड जोन में तड़के से ही सर्वे का काम शुरू किया गया। यह काम पिछले तीन दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीम रेड जोन और हॉटस्पॉट में घर-घर जाती है। यहां लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा जाता है। लोगों से कहा जाता है कि यदि किसी को भी इन दिनों बुखार, खांसी, सर्दी, जुखाम या सांस लेने में तकलीफ जैसी कोई दिक्कत है तो वह अपना नाम जरूर लिखवा दे। ऐसे लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन

सर्वे टीम के अनुसार शुरू में लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में बताने से बच रहे थे लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति ठीक हो रही है। ज्यादातर लोग खुलकर अपने स्वास्थ्य के बारे में बताने लगे हैं। इससे आने वाले कुछ दिनों में इनकी जांच कराकर रिपोर्ट के अनुसार इलाज कराया जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से बताया गया कि कानपुर में कोरोना जांच की क्षमता में वृद्धि हो गई है। अब रोजाना 180 लोगों की जांच की जा सकती है। सर्वे के दौरान जिन लोगों के नाम जांच के लिए चिह्नित हुए हैं, उनका परीक्षण कराने के बाद रेंडम चेकिंग का अभियान भी शुरू होगा। इसका उद्देश्य पूरे रेड जोन के हालात में सुधार लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed