फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hotel-restaurant business will get a big blow in the new year, the turnover of 40 crore is on the night of 31 December

नये साल में होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को लगेगा तगड़ा झटका, 31 दिसंबर की रात होता है 40 करोड़ का कारोबार

Fri, 25 Dec 2020 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Dec 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Hotel-restaurant business will get a big blow in the new year, the turnover of 40 crore is on the night of 31 December
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
नये साल के स्वागत में होटलों-रेस्टोरेंटों में होने वाली पार्टियों की बुकिंग न होने से संचालक निराश हैं। एक अनुमान के मुताबिक 31 दिसंबर की एक रात में ही शहर में करीब 40 करोड़ का कारोबार होता है। इस बार कोरोना के चलते अभी तक एक भी बुकिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन


वहीं सरकारी की ओर से कोई गाइड लाइन न आने से भी लोग भ्रम में हैं। कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक ने बताया कि क्रिसमस ईव के अलावा क्रिसमस वाले दिन भी तमाम लोग पार्टियों के लिए बुकिंग कराते थे।
विज्ञापन


इसके अलावा 31 दिसंबर की रात में शहर में बहुत बड़े स्तर पर पार्टियां होती थीं। इस बार पूरी तरह सन्नाटा है। एसोसिएशन के महामंत्री राज कुमार भगतानी ने बताया कि एक दिन में करीब 40 करोड़ का कारोबार होता था। इस बार कोरोना के चलते बुकिंग नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह केक का बहुत बड़ा स्तर पर कारोबार मिलता था। इस बार केक की भी मांग कम है। हालांकि बेकरी और रेस्टारेंट संचालकों ने तैयारी पूरी की है। क्रिसमस से ही केक के आर्डर मिलने लगते थे लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed