{"_id":"69582c128c260a6c4a01cdcc","slug":"hotel-owners-wife-hanged-herself-due-to-stress-kanpur-news-c-362-1-ka11011-138657-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: होटल संचालक की पत्नी ने तनाव में फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: होटल संचालक की पत्नी ने तनाव में फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में नवजात की मौत से तनाव में आई होटल संचालक बाबूराम यादव की पत्नी शिवानी (26) ने गुरुवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
होटल संचालक शिव खिलावन यादव का विवाह पांच वर्ष पहले बांदा के पछनेही गांव निवासी शिवानी से हुआ था। पति शिव ने पुलिस को बताया कि विवाह के करीब तीन साल बाद शिवानी ने एक बेटी को जन्म दिया था। समय से पहले प्रसव होने के चलते नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद से शिवानी तनाव में रहने लगी थी। दूसरी शादी करने की बात को लेकर अक्सर विवाद करती थी। इसी बात को लेकर गुरुवार देर शाम भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। वह कमरे से बाहर सोफे पर जाकर सो गए। देर रात नींद खुलने कमरे में गए तो शिवानी का शव साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला। मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।