फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hotel owner shot dead in Etawah uttar pradesh

इटावा में होटल मालिक अखिलेश यादव की गोली मारकर हत्या

Sun, 04 Feb 2018 10:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Feb 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner shot dead in Etawah uttar pradesh
होटल मालिक अखिलेश यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-आगरा हाईवे पर यूपी के इटावा जिले में स्थित मोती महल होटल के मालिक की शनिवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की, यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन



इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखर निवासी अखिलेश यादव (38) पुत्र रामलखन का गांव के पास ही हाईवे पर मोती महल होटल है। वह शनिवार शाम करीब साढे़ 8 बजे होटल से कार के जरिये गांव पहुंचे।
विज्ञापन



घर के सामने कार खड़ी करने के बाद वह मकान में जाने के लिए आगे बढ़े, तभी घात लगाए हमलावर ने गोेली मार दी। गर्दन के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस बीच हमलावर अंधेरे में भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुन परिवार व गांव के लोग जुट गए। आननफानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने मृत बता दिया। होटल मालिक के सपा से जुड़े होने के कारण पार्टी के कई नेता भी अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने परिजनों से पूछताछ की, पर कोई ठोस सुराग नहीं मिला। एएसपी का कहना है कि पारिवारिक विवाद में गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed