फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hospital will be formed under the guidance of the RSS

संघ के निर्देशन में कानपुर में बनेगा गरीबों के लिए अस्पताल, मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं

Sat, 23 Mar 2019 01:35 PM IST
शिखा पांडेय पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Mar 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Hospital will be formed under the guidance of the RSS
प्रतीकात्मक फोटो
आरएसएस के निर्देशन में कुछ समय पहले आयोजित एशिया के सबसे बड़े नाट्य मंचन जाणता राजा से इकट्ठा हुई धनराशि से कानपुर के रावतपुर स्थित रामलला मंदिर परिसर में बड़े अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। इसका भूमि पूजन कार्यक्रम 6 अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे शुभ मुहूर्त में किया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल का नाम श्रीराम औषधालय होगा। अस्पताल में सभी लोग रियायती दरों पर इलाज करा सकेंगे लेकिन गरीबों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। यह अस्पताल प्राइवेट होगा लेकिन बाकी प्राइवेट अस्पतालों से यहां की चिकित्सा सुविधा अच्छी और सस्ती होगी।
विज्ञापन

जाणता राजा नाट्य आयोजन समिति की तरफ से घोषणा की गई थी कि अस्पताल में सभी तरह की चिकित्सा सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी डा. उमेश पालीवाल, नीतू सिंह के अलावा कई और सदस्य पिछले दिनों ग्वालियर, औरंगाबाद और अहमदाबाद में जाणता राजा आयोजन समिति के तहत बनाए गए चिकित्सालयों का अध्ययन करने गए थे। इन तीनों स्थानों पर नाट्य मंचन से मिली धनराशि से निर्मित अस्पताल काफी समय से और बड़े पैमाने पर संचालित है।

ठीक उसी तरह का अस्पताल यहां भी बनाया जाएगा। इसके लिए रामलला मंदिर ट्रस्ट की 13 हजार वर्ग फीट जमीन मिल गई है। अस्पताल निर्माण के लिए एक ट्रस्ट भी बना लिया गया है जिसकी कर्ता-धर्ता ट्रस्ट की पदाधिकारी के रूप में नीतू सिंह होंगी। नीतू सिंह क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह की बहू और कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी की बेटी हैं।

बताया जा रहा है कि अस्पताल बनाने के लिए लोगों से भी सहयोग मांगा जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा शहर के उद्योगपति, कारोबारी, शिक्षाविद सहित समाज के प्रमुख लोगों मौजूद रहेंगे।

भूमि पूजन से पहले 24 घंटे का राम नाम जप 
श्रीराम औषधालय के भूमि पूजन से पहले 24 घंटे का श्रीराम नाम जप होगा। इसका आयोजन संघ करेगा। कुंभ में आयोजित धर्म संसद में संकल्प लिया गया था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में दो करोड़ रामनाम जप होगा। यह कार्यक्रम उसी कड़ी में रामलला मंदिर परिसर में पांच अप्रैल को सुबह सात बजे से किया जाएगा, अगले दिन सुबह सात बजे तक चलेगा। इसके बाद हवन, फिर अस्पताल के लिए भूमि पूजन होगा। राम नाम जप के लिए संघ से जुड़े 40 नगरों से एक-एक हजार कार्यकर्ता आएंगे। कुल 51 हजार लोग जप करेंगे, इसमें एक आदमी 13 माला जप करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed