फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hosiery shopkeeper murdered in Kanpur

कानपुर: ठेला लगाने से मना किया तो होजरी दुकानदार को डंडे से पीटा, मौत

Thu, 07 Apr 2022 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Apr 2022 06:39 PM IST
सार

कानपुर में ठेला लगाने के विवाद में फेरी वाले ने होजरी दुकानदार को डंडे से पीट कर घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Hosiery shopkeeper murdered in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के सीसामऊ बाजार में दुकान के सामने ठेला लगाने के विवाद में फेरी वाले ने होजरी दुकानदार को डंडे से पीट कर घायल कर दिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


काकादेव हितकारी नगर निवासी मनोज निगम (53) की सीसामऊ बाजार में पुरानी होजरी की दुकान है। दुकान पर वह अपने बड़े भाई राजेंद्र कुमार निगम के साथ बैठते थे। राजेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि दुकान के सामने अक्सर फेरी वाले अपना ठेला लगा कर खड़े हो जाते थे।
विज्ञापन


कुछ दिनों से राहुल नाम का फेरी वाला मना करने के बाद भी दुकान के सामने खड़ा हो जाता था। बुधवार को मनोज ने उसे ठेला हटाने के लिए कहा तो वह गालीगलौज पर उतर आया। विरोध करने पर उसने ठेले से डंडा निकाल कर मनोज के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो कर वहीं गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर राहुल भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा कर आरोपी के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। गुरुवार को उनकी मौत होने के बाद मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि  हत्यारोपी मूलरूप से रसूलाबाद का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  

पापा का क्या कसूर था जो उन्हें मार डाला...
मनोज की मौत से उनकी पत्नी मीनू, बड़ी बेटी श्वेता व इंटर पास बेटे सत्यम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की हालत देख कर उन्हें सांत्वना बंधाने आने वाले लोगों की आंखें नम हो गईं। बेटे ने बिलखते हुए उनसे पूछा कि ‘पापा का क्या कसूर था जो उन्हें मार डाला...’।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed