{"_id":"5f3e35948ebc3e61e11f8e47","slug":"horrific-road-accident-on-agra-lucknow-expressway-car-collided-with-divider-father-and-son-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा, एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा, एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पिता-पुत्र की मौत
Thu, 20 Aug 2020 02:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 20 Aug 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिमरुआ गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के दौरान एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। कार में सवार मथुरा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन और उसके पुत्र डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक मथुरा के वाइस चेयरमैन घायल हो गए।
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों कॉलेज के काम से लखनऊ जा रहे थे। मथुरा जिले के मगोरा थाना निवासी रमेशचंद्र चौधरी (60) अपने पुत्र रूपेंद्र सिंह चौधरी (31) के साथ बृहस्पतिवार की सुबह कार से लखनऊ जा रहे थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टिमरुआ गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब 100 मीटर दूरी तक रगड़ते हुए पलट गई। कार पलटने से उसमें सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को रमेशचंद्र खुद चला रहे थे।

ग्रामीणों की सूचना पर यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करके परिजनों को सूचना दी।
ग्रामीणों के मुताबिक कार से रुपयों से भरा बैग भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया गया कि रमेशचंद्र डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक मथुरा के पूर्व चेयरमैन थे। उनका पुत्र रूपेंद्र सिंह डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक मथुरा में वाइस चेयरमैन था।
पिता-पुत्र कॉलेज के काम से सुबह मथुरा से लखनऊ जाने के लिए निकलते थे। हादसे से एक्सप्रेसवे पर निकलने वाले वाहनों की रफ्तार थम सी गई। पुलिस ने पहुंचकर कार को एक साइड कराकर यातायात चालू कराया। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है वे मथुरा से चल दिए हैं।