फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Horrific road accident in UP, death of four friends returning from Tilak ceremony, seven others seriously injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

Sat, 14 May 2022 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 May 2022 12:42 PM IST
सार

इटावा जिले में तेज रफ्तार कार थ्रेशर लगे ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

विज्ञापन
Horrific road accident in UP, death of four friends returning from Tilak ceremony, seven others seriously injured
मृतक अंकित और तेजपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। तिलक समारोह में शामिल होकर मैनपुरी से लौट रहे चार दोस्तों की कार थ्रेशर लगे ट्रैक्टर में टकरा गई। यह घटना सिरसागंज के मक्खनपुर गांव के पास हुई। हादसे में कार सवार चारों लोग और थ्रेशर सवार तीन लोग समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इटावा निवासी तीन दोस्तों और मैनपुरी निवासी एक थ्रेशर सवार की मौत हो गई।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, धीरज (18) पुत्र राम प्रकाश निवासी सराय दयानद थाना सिविल लाइन जनपद इटावा शुक्रवार को अपने पड़ोसी बाकी लाल के दमाद की बहन के तिलक में शामिल होने के लिए जनपद मैनपुरी कार से गया था। उसके साथ मोहल्ले के ही अंकित (20) पुत्र बृजेश, नीरज (17) पुत्र धर्मजीत और तेजपाल (22) वर्ष पुत्र दिलासाराम निवासी लोहन्ना अड्डा थाना सिविल लाइन थे।

विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी कार से ही रात्रि करीब 12 बजे इटावा से निकले। रास्ते में करहल सिरसागंज रोड पर गांव मक्खनपुर के पास थ्रेशर मशीन लगाकर आ रहे ट्रैक्टर में कार पीछे से घुस गई। इससे कार सवार चारों दोस्तों की मौत हो गई और ट्रैक्टर की थ्रेशर मशीन पर सवार तीन युवक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सभी को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान कार सवार अंकित, धीरज, तेजपाल व थ्रेसर सवार शिवराम सिंह (60)  रामगोपाल निवासी मोहल्ला तपान गरिया थाना करहल ज़िला मैनपुरी की मौत हो गई।  वहीं, कार चला रहे हादसे में घायल नीरज को परिजन ग्वालियर के निजी अस्पताल ले गए हैं। थ्रेशर सवार घायल दिनेश (55) पुत्र नाथूराम निवासी मैनपुरी, घायल जगदीश (45) निवासी करहल मैनपुरी का सैफई में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed