फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Horrific road accident in Kannauj, bike riders died due to collision with high speed DCM

Kannauj Accident: एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान

Wed, 22 Jun 2022 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Jun 2022 12:46 PM IST
सार

बिधूना रोड पर एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Horrific road accident in Kannauj, bike riders died due to collision with high speed DCM
मृतक विवेक कुमार और नीलोज कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में दोस्त के साथ मौसेरे भाई की शादी में जा रहे बाइक सवार युवक को सौरिख रोड पर एक्सप्रेस-वे के अंडरपास पर सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद डीसीएम लेकर चालक भाग गया।

विज्ञापन


औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के  गूरा गांव निवासी नीलेश उर्फ अमित (28) गांव के विवेक सेंगर (21) के साथ मंगलवार को तारापुर्वा बिधूना निवासी मौसेरे भाई अनिल की शादी में शामिल होने सौरिख के रूपपुर गया था। सौरिख-बिधूना मार्ग पर एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। विवेक कुमार को सीएचसी व नीलेश को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में लाया गया, जहां दोनों मृत घोषित कर दिया गया। विवेक का कन्नौज और नीलेश का सैफई में पोस्टमार्टम कराया गया। विवेक दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। नीलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी गौरी और छह माह की पुत्री है। वह दिल्ली मे प्राइवेट नौकरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed