{"_id":"6280bd1d812f1e503d5be39c","slug":"horrific-road-accident-in-hamirpur-speeding-car-collided-with-tractor-one-killed-and-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत, चार घायल
Sun, 15 May 2022 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 15 May 2022 02:13 PM IST
सार
मुस्करा थाना क्षेत्र में ऑल्टो कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार कार टैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए किया भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मुस्करा थाना क्षेत्र के राठमार्ग के दामूपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें कार सवार मध्य प्रदेश के भिंड जिले के महगांव निवासी शनि (8) पुत्र पूरन सिंह की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा राजू सिंह पुत्र शिवनाथ, राधा (38) पत्नी राजू, कोमल (12) पुत्री पूरन, राज प्रताप (5) पुत्र पूरन घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मुस्करा में भर्ती कराया है।