फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Horrific road accident in Hamirpur, car and bike collided, riders were drunk, two killed and two injured

हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, शराब के नशे में थे सवार, दो की मौत और दो घायल

Tue, 22 Aug 2023 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Aug 2023 09:19 AM IST
सार

Hamirpur Accident: थाना प्रभारी विनोद सरोज ने बताया कि कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Horrific road accident in Hamirpur, car and bike collided, riders were drunk, two killed and two injured
Hamirpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात्रि दस बजे के करीब बरगवां गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी, सरीला में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी शिवम (25) पुत्र शिवकुमार व भोलू (42) निवासी अतर्रा  जनपद, बांदा सोमवार रात 10 बजे  सरीला कस्बा से बरगवां गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

कार बरगवां गांव के पास ही पहुंची थी,तभी सामने से आ रही बाइक से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बंडा मवई गांव निवासी अतिश कुमार (28) पुत्र हृदेश व  गोहांड निवासी ठाकुर दास (45) पुत्र रामचरन बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर घायल उरई मेडिकल कॉलेज रेफर
घटना की सूचना के बाद सरीला चौकी पुलिस, डायल 112 व 108  की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को  इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार अतीस व ठाकुरदास को मृत घोषित कर दिया। घायल कार चालक शिवम को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। भोलू को मामूली चोट आई है।

शराब के नशे में थे बाइक सवार
मृतक ठाकुर दास की पत्नी भानवती ने बताया कि पति किन्नरों के साथ रहकर ढोलक बजा कर परिवार का पोषण करते थे। मृतक अतीश के पिता ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार शराब के नशे में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed