चित्रकूट में भीषण हादसा: जनरथ और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, बच्चे समेत सात की मौत, 15 गंभीर घायल
Chitrakoot News: बगरेही गांव के पास जनरथ और बोलेरो की जोरदार टक्कर में बच्चे समेत सात यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे में चार घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल और रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजममार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत बगरेही मोड़ पर आमने सामने से बांदा डिपो की रोडवेज बस जनरथ व बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो सवार सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में बोलेरो चालक व उसके पुत्र पुत्री व बहन शामिल हैं। चार अन्य घायल हुए।
बस सवार नौ यात्री की चुटहिल हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जेसीबी से बोलेरो को बस के अगले हिस्से में घुसने पर बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी होते ही डीएम एसपी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में चार को प्रयागराज रेफर किया गया है, जिसमें दो की हालत नाजुक बनी है।
बोलेरो सवार कमासिन बांदा निवासी घायल अरविंद ने बताया कि प्रयागराज में संगम स्नान के बाद बोलेरो से चित्रकूट लौट रहे थे। मंगलवार की सुबह चित्रकूट से अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार से आ रही जनरथ बस जैसे ही हाइवे के बगरेही मोड़ पर पहुंची तो उनकी बोलेरो को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्हें कुछ होश नहीं रहा।
ओवरटेक करने के बाद बोलेरो चालक का संतुलन बिगड़ा
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की गति बहुत तेज थी। मोड़ पर एक वाहन को ओवरटेक करने के बाद बोलेरो चालक का संतुलन बिगड़ा यह देखकर सामने से आ रही बस के चालक ने भी बस को बचाने का प्रयास किया, तो बस दाहिने साइड की ओर आ गई। इसी बीच दोनों की भीषण टक्कर हुई।
बोलेरो का आधा हिस्सा बस के अगले हिस्से में घुस गया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का आधा हिस्सा बस के अगले हिस्से में घुस गया। चीख पुकार के बीच हाईवे पर जाम लग गया। बोलेरो सवार मप्र के पन्ना जिला अजयगढ़ के लइचा गांव निवासी बोलेरो मालिक/चालक प्रताप पटेल (45), उसकी पुत्री आकांक्षा (10) , पुत्र सनद पटेल (12), बहन रामबाई (35) व कोर्राही कमासिन बांदा निवासी जगजीत कुशवाहा (50), आनंदी पटेल और अशोका की मौत हो गई।
जेसीबी बुलवाकर बोलेरो व बस को अलग कराया
इसके अलावा बोलेरो सवार अरविंद, सविता, सुनैना, अंश, संतोष व गुलाब घायल हुए। बस सवार नौ यात्री घायल हुए। बस सवार मामूली रूप से घायल होने पर प्राइवेट इलाज कराकर गंत्वय चले गए। घटना स्थल पर पहुंचे डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने जेसीबी बुलवाकर बोलेरो व बस के अगले हिस्से को अलग कराया। बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे।
यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य भेजा गया
इसमें दो श्रद्धालुओं के शव फंस गए थे, जिन्हें जेसीबी के माध्यम से निकाला गया। चार एएलएस एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। लगभग एक घंटे तक हाइवे पर जाम की स्थिति रही। जेसीबी से दोनों वाहनों को हाइवे से हटाकर किनारे खड़ा कराया गया। इसके बाद मार्ग शुरू हो पाया। घायलों में चार की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस की मदद से बस सवार यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य भेजा गया।