{"_id":"66d2b65898531b64500c0024","slug":"hooligans-beat-up-teenage-girls-in-the-middle-of-the-road-attempted-misdeed-report-filed-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शोहदों ने बीच सड़क किशोरियों को पीटा, दुष्कर्म का प्रयास…वीडियो भी बनाया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शोहदों ने बीच सड़क किशोरियों को पीटा, दुष्कर्म का प्रयास…वीडियो भी बनाया, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 31 Aug 2024 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:51 AM IST
सार
Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र में शोहदों ने दो किशोरियों को बीच सड़क में पीटकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में भौंती के पास पैदल घर जा रहीं दो किशोरियों को स्कूटी सवार शोहदों ने रास्ता रोककर जमकर पीटा। दुष्कर्म का प्रयास भी किया। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। हालांकि, उनके तीसरे साथी ने वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शोहदों के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सचेंडी थाना क्षेत्र निवासी किसान की 16 वर्षीय बेटी सहेली के साथ दस दिन पहले भौंती के इंटर कॉलेज से लौट रही थी। इसी दौरान मिश्री मठ के पास भौंती प्रतापपुर के रहने वाले स्कूटी सवार दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने बात करने से इन्कार किया, तो एक युवक ने दोनों किशोरियों को थप्पड़ मारे और दूसरा घटना का वीडियो बनाता रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि दुष्कर्म का प्रयास किया गया] लेकिन इलाकाई लोगों के आने पर दोनों धमकी देते हुए फरार हो गए। दो दिन पहले उन्होंने वीडियो सचिन कुमार नामक युवक को दे दिया, जिसने उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो से जब घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने सचेंडी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें अलग-अलग जगह भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन