फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hookah bar found in pizza shop in unnao

यूपी: पिज्जा की दुकान में चलता मिला हुक्का बार, 12 गिरफ्तार, संचालक फरार

Mon, 18 Jan 2021 12:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hookah bar found in pizza shop in unnao
सांकेतिक तस्वीर

उन्नाव जिले में पिज्जा की दुकान में चल रहे हुक्का बार में रविवार देर शाम पुलिस ने छापा मारा। यहां से 11 हुक्के, मादक पदार्थ, अलग-अलग फ्लेवर की तंबाकू सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस को प्रियदर्शिनी नगर में पिज्जा की दुकान में ऊपरी मंजिल पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


रात में करीब 8:30 बजे कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में हुक्का बार पहुंचे तो नजारा देखकर चौक गए। संचालक भारी संख्या में युवाओं को हुक्का के कश लगवा कर मोटी रकम ले रहे थे। इसके बाद पुलिस ने हुक्का बार को चारों तरफ से घेर लिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने 12 लोगों को हुक्का व शराब पीते और पिलाते हुए पकड़ा, जबकि कई गुप्त रास्ते से भाग गए। पुलिस ने यहां से 11 हुक्के, विदेशी सिगार व कई फ्लेवर के हुक्का तंबाकू के पैकेट और शराब की बोतलें बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, उनमें पीडी नगर निवासी राज, अभिषेक मिश्रा, गंगाघाट गांधी नगर निवासी गोपाल, ऋषीनगर निवासी अभिषेक श्रीवास्तव, करोवन निवासी गोलू, एबी नगर के मोईन, जैद, अजहर, छिपियाना निवासी फैज, आदर्श नगर निवासी कुशल शुक्ला, गदनखेड़ा के  योगेश बाजपेयी व रितिक पटेल शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। भागने वाले हुक्का बार संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed