फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   honour

photo .... संघ ने 400 पुजारियों को दिए राशन,अंग वस्त्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
honour
कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शहर के कर्मकांडी पंडितों की भी सुध ली। क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह की बहू और यति संकल्प संस्थान की सचिव नीतू सिंह और अन्य स्वयं सेवकों ने सरसैय्या घाट पर लोगों को राशन वितरित किया और अंगवस्त्रम् भेंट कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। नीतू सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत संघ की ओर से 400 मंदिरों के पुजारियों और कर्मकांडी विप्रजनों को ये सेवा भेंट की गयी है। इनमें परमत मंदिर घाट, भैरवघाट, भागवतदासघाट, नौबस्ता, गोविंद नगर,रामलला रावतपुर, जाजमऊ, लालबंगला, रामादेवी, अफीम कोठी, दरशनपुरवा, गुजैनी, बर्रा, दबौली, केशवनगर, यशोदानगर, किदवईनगर व कानपुर महानगर के अन्य प्रमुख मंदिर शामिल हैं। इस मौके पर संघ सेवकों में राजेश कुमार मार्शल मिश्रा श्रीकृष्ण दीक्षित सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed