फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   honor killing in hardoi father killed her daughter

बेटी को रस्सी से बांध पीट-पीटकर मार डाला, फिर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया

Wed, 05 Jul 2017 03:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 03:42 PM IST
सार

-हरदोई में गांव वालों ने देखी बाप-बेटे की हैवानियत
-रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार
-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में भाई ने देखा था प्रेमी के साथ

विज्ञापन
honor killing in hardoi father killed her daughter
डेमो

विस्तार

यूपी के हरदोई में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को रस्सी से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

 

honor killing in hardoi father killed her daughter
डेमो
बहन को प्रेमी के साथ देख भाई का खून खौल उठा। उसने पिता को बुलाया। दोनों ने युवती को रस्सी से बांधा और पीट-पीटकर मार डाला। फिर पास ही के जंगल में ले जाकर शव जला दिया। जानकारी पाकर हरकत में आई पुलिस ने शुरुआती जांच में ही कुछ प्रमाण मिलने पर युवती के भाई और पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

honor killing in hardoi father killed her daughter
डेमो
यह मामला हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के करौंध गांव का है। मंगलवार को थाने से छह किलोमीटर पर गांव में युवती की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस को हत्याकांड की जानकारी छह घंटे बाद हुई। हत्याकांड की समय रहते जानकारी नहीं होने से पुलिस के सूचना तंत्र की पोल खुल गई है।
 
विज्ञापन

honor killing in hardoi father killed her daughter
डेमो
इस मामले के साथ बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि यूपी-100 पुलिस टीम की जिले में 60 बोलेरो और छह इनोवा कार हैं। जिनके लिए अलग-अलग थाना क्षेत्र में प्वाइंट निर्धारित हैं। पुलिस का दावा है कि यूपी-100 नंबर पर सूचना के बाद शहरी क्षेत्र में 15 मिनट व ग्रामीण अंचल में 30 मिनट में मदद को पुलिस टीम पहुंचेगी। यही नहीं गांव-गांव में चौकीदार भी तैनात हैं। इसके अलावा मुखबिरों के भी होने का दावा है। लेकिन इस मामले ने यूपी पुलिस के सारे दावे फर्जी साबित कर दिए।  
 

honor killing in hardoi father killed her daughter
डेमो
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे युवती के बाप व भाई ने उसे घर के बाहर रस्सी से बांधा और डंडों से पीटना चालू कर दिया। नीतू के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने वहसी हो चुके बाप बेटे को रोकने का प्रयास किया। पर दोनों ने धमकी देकर बीच में आने से पर अंजाम भुगतने की बात कही।

इस पर डरे लोगों ने चुपके से पुलिस को बेटी को बंधक बनाकर पीटने के संबंध में गांव से महज छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाने पर सूचना दी। सूूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पिटाई से गंभीर चोटें आने के कारण नीतू की मौत हो गई। हत्या के बाद करीब एक बजे बाप बेटा नीतू की लाश को जंगल में ले गए।

जहां पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया। हत्या व शव को जलाने के बाद करीब दो बजे पुलिस गांव पहुंची थी। पड़ोसी गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने बाप बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। मामले में एसओ डीएन मिश्र का कहना है कि उन्हें जिला मुख्यालय से हत्याकांड की सूचना मिली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed