फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Honor killing in Chaubepur: Mother and brother together put pregnant teenager to death

चौबेपुर में ऑनर किलिंग: मां और भाई ने मिलकर गर्भवती किशोरी को उतारा था मौत के घाट

Fri, 07 Jan 2022 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (चौबेपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (चौबेपुर) Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Jan 2022 12:09 PM IST
सार

जब परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने का पता चला तो तभी उन्होंने उसे मारने की साजिश रची और मौका मिलते ही उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Honor killing in Chaubepur: Mother and brother together put pregnant teenager to death
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कानपुर के चौबेपुर के एक गांव में गर्भवती किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। किशोरी को उसकी मां व बड़े भाई ने ही मिलकर मौत के घाट उतारा था। गुरुवार को पुलिस ने मामले में हत्या, साक्ष्य मिटाने, पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज की है। गांव निवासी एक युवक को दुष्कर्म का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


जांच में स्पष्ट हुआ कि जब परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने का पता चला तो तभी उन्होंने उसे मारने की साजिश रची। गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना दी थी कि किशोरी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किशोरी पांच माह की गर्भवती थी। उसने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हाथों से गला दबाकर हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात परिजनों से पूछताछ शुरू की। 
विज्ञापन


चौबेपुर इंस्पेक्टर केएम राय ने बताया कि कुछ दिनों से किशोरी पेट दर्द होने की बात कह रही थी। दो दिन पहले मां उसको डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने बताया कि किशोरी गर्भवती है। यह सुन मां के होश उड़ गए। घर आने पर मां ने तीन बेटों में मंझले बेटे (23) के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची। दोनों ने मंगलवार को दिन में ही किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया, जिससे घटना खुदकुशी लगे। उसके बाद देर शाम पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में आरोपी, कई संदिग्धों की जांच 
पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव निवासी आकाश नाम के शख्स ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। इसलिए उसको नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस ने मृतका की मां, छोटे भाई व आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। यह भी पता कर रही है कि मृतका के अन्य परिजनों की हत्याकांड में कोई भूमिका है या नहीं। पुलिस का कहना है कि जिस किसी के खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। 


मां ने पैर पकड़े, भाई ने घोट दिया गला
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की मां ने बेटी के पैर पकड़े थे और उसके भाई ने गला घोट दिया। चंद सेकेंड में किशोरी की सांसें थम गईं। वारदात घर पर हुई और किसी अन्य परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई पुलिस को यह बात गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed