फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hold a PhD in Management at Home

होम मैनेजमेंट में पीएचडी पर रोक

Thu, 12 Feb 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 12 Feb 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Hold a PhD in Management at Home
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को होम साइंस महिला महाविद्यालय के होम मैनेजमेंट सब्जेक्ट की पीएचडी की दो सीटों पर एडमिशन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


काउंसिल ने कहा है कि होम मैनेजमेंट की सीनियर टीचर डॉ. रेखा दयाल जून में रिटायर हो रही हैं। इस डिपार्टमेंट में दूसरा टीचर नहीं है। इसलिए पीएचडी की सीटें नहीं भरी जाएंगी। कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग हुई।
विज्ञापन


इसमें कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध इटावा इंजीनियरिंग कॉलेज में एमटेक की पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया गया। काउंसिल ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2015-16 से एमटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग इन एग्रीकल्चर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इन एग्रीकल्चर की 5-5 सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग के लिए पीएचडी की एक सीट भी बढ़ाई गई है। इंजीनियरिंग के फेल स्टूडेंट को विशेष एग्जाम देने की अनुमति दी गई। एक स्टूडेंट को पांच साल की अवधि पूरी होने के बाद पढ़ाई पूरी करने की अनुमति दी गई है।


काउंसिल ने 23 फरवरी के दीक्षांत समारोह में सम्मानित किए जाने वाले मेधावियों के नाम का अनुमोदन भी कर दिया है। अमृता डोकनिया, दिव्या पाल, इंद्रजीत कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रिया यादव, प्रतिमा शर्मा, ज्योति गुप्ता, ताविंदा अली, दीप्ति सिंह और कौशलेंद्र प्रताप सिंह को कुलाधिपति गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

अमृता को तीन प्रायोजित गोल्ड मेडल भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed