{"_id":"652f8cf1eaf5a2759406c9e5","slug":"hit-and-run-drug-addict-ran-the-car-hit-two-rickshaw-puller-along-with-girl-injured-admitted-to-hospital-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hit and Run: नशेबाज ने दौड़ायी कार...दो को मारी टक्कर, बच्ची सहित रिक्शा चालक घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hit and Run: नशेबाज ने दौड़ायी कार...दो को मारी टक्कर, बच्ची सहित रिक्शा चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
Wed, 18 Oct 2023 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:16 PM IST
सार
Kanpur News: थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। एक युवक को मौके से भीड़ ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मां रिंकी के साथ घायल बच्ची काव्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के पनकी कला निवासी सोनू की दो साल की बच्ची काव्या घर के बाहर पलंग पर खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार नशे में धुत कार चालक ने पलंग में टक्कर मार दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, घटना के बाद इलाकाई लोगों आता देख कार सवार दो युवक मौके से भागने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान कार ने रिक्शे में भी टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बच्ची की मां रिंकी प्राथमिक उपचार के बाद कर चालक पर कार्रवाई करने के लिए बच्ची को गोद मे लेकर थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाकाई लोगों ने कार सवार को दौड़ाया, जिसमे कार सवार एक युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, दूसरे युवक को लोगों ने दबोच कर जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने ईट-पत्थर से कार के शीशे तोड़ दिए। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन