फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   History sheeter was brutally murdered in Banda, post mortem report reveals

हिस्ट्रीशीटर मर्डर: सिर और सीने में मारी थीं चार गोलियां, कुल्हाड़ी से किए थे तीन वार, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 10 Dec 2022 06:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Dec 2022 06:54 PM IST
सार

खप्टिहा कलां थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट मृतक के साथ निर्ममता को बयां कर रही है। लोहा सिंह के सिर पर तीन और सीने में एक गोली मारी गई थी। इसके बाद गले में कुल्हाड़ी से तीन वार किए गए थे।
 

विज्ञापन
History sheeter was brutally murdered in Banda, post mortem report reveals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में हिस्ट्रीशीटर की हत्या निर्मम तरीके से की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके सिर में चार और सीने में एक गोलियां मारने के अलावा गले पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए गए थे। थानाध्यक्ष पैलानी ने लोहा सिंह को पांच गोली मारने और गले में कुल्हाड़ी से वार किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के मौसेरे भाई मोनू सिंह का हमीरपुर जिले में आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वहां के थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए हत्यारोपियों सौरभ सिंह निवासी चंदवारा, नन्हे सिंह और दीपक मिश्रा निवासी हमीरपुर ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

हत्याकांड में हमीरपुर के दो और लोग शामिल हैं। उनको पकड़ने के लिए टीम हमीरपुर जिले पहुंची हैं। पुलिस को हत्यारोपी मोनू सिंह की तलाश है। वह फरार बताया गया है। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के माथे पर लिख दिए थे अपशब्द
हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ लोहा सिंह का ससुर महेंद्र सिंह सेवानिवृत्त फौजी है। घटना के 10 दिन पहले गांव के एक मंदिर में पंचायत हुई थी। इसमें हिस्ट्रीशीटर के दिल्ली में रह रहे भाई शैलेंद्र के प्रयास से ससुर व हिस्ट्रीशीटर लोहा सिंह में सुलह भी हुई थी।

ग्रामीणों के मुताबिक तीन माह पहले लोहा सिंह का पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसने अपनी पत्नी के माथे पर अपशब्द लिख दिए थे। इस घटना के बाद से वह अपने माथे पर पट्टी बांधने लगी थी और मौसी के यहां जाकर रहने लगी। इसके बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी।

बता दें कि पुत्र-पुत्री को लेकर लोहा सिंह और पत्नी रंजना के मायके वालों के बीच लगभग 15 दिन पूर्व विवाद हुआ था। पत्नी के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। लोहा सिंह का शांतिभंग में चालान कर दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच चली आ रही रंजिश खत्म नहीं हुई। नतीजे में गुरुवार की शाम यह रंजिश खूनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed