फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   History sheeter's body found hanging in Fatehpur

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर का फंदे पर लटकता मिला शव, पिता ने जताया हत्या कर शव लटकाने का संदेह

Sat, 15 Oct 2022 08:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Oct 2022 08:30 PM IST
सार

औंग थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव शनिवार सुबह उसके कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। पिता का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।

विज्ञापन
History sheeter's body found hanging in Fatehpur
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का पिता व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर का शव शनिवार सुबह मां की साड़ी से फंदे पर लटकता मिला। पिता ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्नाव जिले के पश्चिम टोला मोहल्ले के मूल निवासी विजय मिश्रा परिवार के साथ करीब तीन दशक से औंग थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में रहते  हैं।

विज्ञापन

उनकी आशापुर डाक बंगले के पास चाय नाश्ते की दुकान है। विजय ने बताया कि इकलौता बेटा सौरभ मिश्रा (28) ट्रक और डीसीएम चालक था। उन्होंने बताया कि गांव का ही डंपर संचालक शुक्रवार रात कार से दुकान आया था। पहले बेटा उसका डंपर चलाता था।
विज्ञापन

संचालक के साथ चार लोग थे, वे लोग बेटे को कार से कानपुर ले गए थे। उसके बाद आशापुर के पास सुबह एक बंद पड़ी फैक्टरी में लगे नीम के पेड़ पर बेटे का शव पत्नी की साड़ी के फंदे से लटकता मिला। उसने सुबह डंपर संचालक को फोन मिलाया, तो उसने फोन नहीं उठाया। साजिश के तहत हत्या कर बेटे का शव फंदे पर लटकाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मां सरिता देवी बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि सौरभ थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। मानसिक तनाव में फंदा लगाकर जान देने की आशंका है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed