{"_id":"61bb9ac2dc0d83055307ad0c","slug":"history-sheeter-of-hamirpur-was-involved-in-closing-opd-13-cases-including-culpable-homicide-have-been-registered-akbarpur-news-knp669962148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी बंद कराने में शामिल रहा हमीरपुर का हिस्ट्रीशीटर, गैर इरादतन हत्या समेत 13 मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी बंद कराने में शामिल रहा हमीरपुर का हिस्ट्रीशीटर, गैर इरादतन हत्या समेत 13 मुकदमे हैं दर्ज
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में नौ दिसंबर को ओपीडी बंद कराकर हंगामा करने वाले वार्ड ब्वॉय के साथ मौजूद रहा उसका भाई हमीरपुर का हिस्ट्रीशीटर निकला। उस पर सुमेरपुर थाने में गैर इरादतन हत्या समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। घटना के दिन पुलिस से बचने के लिए वह बच्ची को गोद में लेकर हिरासत से भाई को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। जांच में इसका खुलासा होने पर अब पुलिस ने उसे भी मामले में आरोपी बनाया है।
जिला अस्पताल में हंगामा करने में सहयोग के लिए वार्ड ब्वॉय रजनीश शुक्ला ने हमीरपुर के पचखुरा में रहने वाले भाई पुनीत शुक्ला को भी बुलाया था। दोनों ने मिलकर ओपीडी बंद कराकर पुलिस कर्मियों से हाथापाई की थी। बवाल बढ़ने पर तत्कालीन कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे।
उन्होंने रजनीश को पकड़ कर गाड़ी में बैठाया तो उसका हिस्ट्रीशीटर भाई पुनीत उसे पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश करने लगा। इससे आक्रोशित इंस्पेक्टर ने उस पर लाठी भांजना शुरू कर दिया था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि हिस्ट्रीशीटर पुलिस से बचने के लिए बच्ची को गोद में उठा लाया था। हालांकि बच्ची को गोद में लेने के बाद भी पिटाई करने के मामले में इंस्पेक्टर को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन कराई तो पुनीत शुक्ला पर हमीरपुर के सुमेरपुर थाने में 13 आपराधिक मामले दर्ज मिले। इसमें एक मामला सरकारी कर्मी की पिटाई व गैर इरादतन हत्या करने का भी है। पुलिस ने पुनीत शुक्ला को भी घटना में आरोपी बनाया है। साथ ही उसका हमीरपुर से आपराधिक इतिहास भी मंगाया गया है।
वार्ड ब्वॉय का भाई हमीरपुर के सुमेरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। घटना के दिन उसने वार्ड ब्वॉय को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की थी। छानबीन में इसकी पुष्टि होने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया है। ओपीडी बंद कराने में शामिल रहने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। - अरुण कुमार सिंह, सीओ अकबरपुर