फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   History sheeter close to Mafia Ateeq Ahmed on remand, rifle and revolver recovered, search for Jarrar continue

Ateeq Ahmed: माफिया अतीक का करीबी हिस्ट्रीशीटर रिमांड पर, रायफल और रिवाल्वर बरामद, जर्रार की तलाश जारी

Wed, 22 Mar 2023 07:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Mar 2023 07:52 PM IST
सार

माफिया अतीक के करीबी हिस्ट्रीशीटर मो. अहमद ने आठ घंटे की रिमांड में रायफल और रिवाल्वर बरामद कराए हैं। वहीं, बरामद लाइसेंसी रायफल हिस्ट्रीशीटर के भाई की निकली। बता दें कि पुलिस फरार जर्रार की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
History sheeter close to Mafia Ateeq Ahmed on remand, rifle and revolver recovered, search for Jarrar continue
खखरेरू थाने में मौजूद हिस्ट्रीशीटर मो. अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में माफिया अतीक के करीबी पूर्व प्रधान और हिस्ट्रीशीटर मो. अहमद को पुलिस ने आठ घंटे की रिमांड पर लिया। उसके भट्ठे में छिपाकर रखी लाइसेंसी रायफल और एक फैक्टरी मेड रिवाल्वर बरामद की है। असलहों के बारे में पूछताछ के बाद हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने जेल भेजा है।

विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी मरहूम अतहर के परिवार को अतीक का करीबी पुलिस घोषित कर चुकी है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतहर के परिवार की जांच में दो शस्त्र लाइसेंस फर्जी पते और अपराध छिपाकर लेना सामने आया था।
विज्ञापन

मूल पते की जगह सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा से लाइसेंस 2003 में लिए थे। पुलिस ने पांच मार्च को अतहर के पुत्रों मो. अहमद और मो. जर्रार के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया था। इधर, 2005 की हत्या के मुकदमे में वांछित अहमद ने 15 मार्च को कोर्ट में आत्मसर्मपण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शस्त्रों की बरामदगी के लिए मांगा था रिमांड
 शस्त्र लाइसेंस के मुकदमे में खागा कोर्ट ने अहमद को 21 मार्च को तलब किया। तभी पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस के मुकदमे का वारंट अहमद को तामील कराया। कोर्ट से लाइसेंसी शस्त्रों की बरामदगी के लिए रिमांड मांगा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस को अहमद का आठ घंटे का रिमांड मिला।

ईंट भट्ठे पर मिली रायफल और रिवाल्वर
जेल से सुबह नौ बजे प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने अहमद को रिमांड पर लिया। रिमांड में अहमद को रहमतपुर स्थित उसके ईंट भट्ठे पर ले गई। वहां पर छिपाई गई रायफल और एक रिवाल्वर बरामद किया। निरीक्षक ने बताया कि रायफल अहमद के भाई मो. जर्रार के नाम पंजीकृत है।

अतहर को पिता से मिली है रिवाल्वर
रिवाल्वर का लाइसेंस नहीं मिला है। पूछताछ में सामने आया कि अहमद की रायफल फरार जर्रार के पास है। जर्रार की रायफल अहमद के अपने पास रखी थी। अहमद ने रिवाल्वर अपने मरहूम पिता अतहर से मिलने की बात कबूली है। फैक्टरी मेड रिवाल्वर 38 बोर का है।

जर्रार की तलाश में छापेमारी
रिवाल्वर का लाइसेंस किस नाम और पते का है। इसकी जांच की जा रही है। उधर, फरार जर्रार की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उसके पास अहमद की रायफल होने का पता लगा है। अहमद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed