फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   History-sheeter attempts self-immolation outside DM's office by consuming dye and dousing himself with petrol

इटावा: हिस्ट्रीशीटर ने डीएम कार्यालय के बाहर डाई पी,पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास, जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप

Mon, 12 Oct 2026 02:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 12 Oct 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter attempts self-immolation outside DM's office by consuming dye and dousing himself with petrol
हिस्ट्रीशीटर ने डीएम कार्यालय के बाहर पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास किया - फोटो : सोशल मीडिया

कलेक्ट्रेट में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे एक हिस्ट्रीशीटर ने डाई पीने के बाद पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


नौरंगाबाद के गिलहरी पुल निवासी सावन (32) पुत्र सुरेश बाबू वाल्मीकि सोमवार को अपनी पत्नी ज्योति के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा था। पत्नी ज्योति का आरोप है कि छह अक्टूबर को काहरान पुल पर कुछ लोगों ने सावन को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसी दिन दोबारा भी मारपीट की गई। ज्योति ने एक संगठन चलाने वाले युवक पर उनकी जमीन पर कब्जा करने और हर महीने रंगदारी देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दंपती ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने का निर्णय लिया। बताया गया कि दो दिन पहले भी ज्योति एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर सावन ने डाई पी ली और पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास करने वाला सावन कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोक लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed