फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History sheeter arrested for threatening hospital operator

Kanpur News: अस्पताल संचालक को धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested for threatening hospital operator
कानपुर।
विज्ञापन

स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में बकाया मांगने पर अस्पताल संचालक के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर को रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


कल्याणपुर आवास विकास निवासी निखिल यादव का स्वरूप नगर में अस्पताल है। उन्होंने पुलिस को बताया था कि हैलट परिसर में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर और एंबुलेंस संचालक रियाज उर्फ अल्ला रक्खा को उन्होंने पिछले वर्ष एंबुलेंस खरीदने के लिये 70 हजार रुपये उधार दिए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि एक वर्ष बाद भी कई बार तगादा करने पर वह उसे टरकाता आ रहा था। दो मार्च को उसने रुपये देने के बहाने उन्हें हैलट अस्पताल बुलाया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने स्वरूप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर स्वरूप नगर सूर्यबली पांडेय के अनुसार हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed