फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History sheeter Ajay Thakur attempted suicide in Kanpur, his arm vein was cut in lockup

हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने किया आत्महत्या का प्रयास: हवालात में काटी हाथ की नस, जीभ के नीचे रखता है ब्लेड

Sun, 21 Aug 2022 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Aug 2022 03:24 PM IST
सार

जरौली फेस वन निवासी अजय ठाकुर बर्रा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ बर्रा थाने में दुष्कर्म, रंगदारी, लूट, चोरी, जबरन वसूली आदि धाराओं में 18 मुकदमे दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
History sheeter Ajay Thakur attempted suicide in Kanpur, his arm vein was cut in lockup
हाथ की नस काट ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के किदवई नगर थाना में बंद हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने ब्लेड से हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। हवालात में अजय को तड़पता देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन पुलिस ने उसे हवालात से बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

बता दें कि जरौली फेस वन निवासी अजय ठाकुर हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गोविंदनगर, बर्रा, किदवईनगर में करीब 18 मुकदमे दर्ज है। बलवा, मारपीट, रंगदारी मांगने, जान से मारने के प्रयास आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।उसकी पुलिस काफी लंबे समय से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

गुरुवार को किदवई नगर पुलिस ने उसे क्षेत्र से ही दबोच लिया। इसके बाद थाने लाकर पूछताछ की। शाम को अजय ने हवालात के अंदर ब्लेड से हाथ की नस काट ली। तभी दरवाजे पर खड़े पहरेदार की नजर अजय पर पड़ी, तो वह अंदर तड़प रहा था। इस सूचना से सभी पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल उसे हवालात से बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए। इधर किदवई नगर पुलिस ने बताया कि अजय ने ब्लेड नहीं मारी, बल्कि दरवाजे में लोहे का तार लगा था जिसे मार कर उसने खुद को घायल किया है। डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि शाम को उसकी मां उससे मिलने आई थी, मां ने ही उसे ब्लेड दिया था। इसकी जांच की जा रही है।

जीभ के नीचे दबाकर रखता है ब्लेड
हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की तलाश, तो पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। मगर वह बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस कारण पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मुसीबत हुई। हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अपनी जीभ के नीचे हमेशा आधी ब्लेड रखता है।

कई बार मारपीट के दौरान उसने इसका प्रयोग भी किया है। अजय को थाने लाने के बाद पुलिस को भनक भी नहीं लग सकी की उसके पास ब्लेड भी है। जबकि वह 12 घंटे से अधिक समय तक हवालात में बैठा रहा। मगर पुलिस तलाशी के दौरान भी नहीं पकड़ पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed