{"_id":"d632cc3b25b38a33b1a948a077ee1797","slug":"hindu-organizations-celebrated-new-samvatsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने धूमधाम से मनाया नव संवत्सर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने धूमधाम से मनाया नव संवत्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sun, 22 Mar 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव संवत्सर के प्रारंभ होने पर जिले के विभिन्न कस्बों में हिंदू सगठनों ने
विज्ञापन
भगवा ध्वज घर-घर फहराकर एक-दूसरे को बधाई दी। माथे में चंदन लगा नए वर्ष
का आगाज कराया गया। गाजे-बाजे के साथ भारत माता की यात्रा बैंड बाजों के
साथ निकाली गई।
हिंदू संगठनों द्वारा अकबरपुर, रसूलाबाद, रूरा, झींझक, डेरापुर, रनियां, मुंगीसापुर आदि क्षेत्रों में नवसंवत्सर के शुरूआत होने पर एक-दूसरे को बधाई दी। घरों में भगवा ध्वज फहराए गए। बताया जाता है कि चैत्र नवरात्र व हिंदू संवत्सर का शुभारंभ शनिवार से हो गया है।
विक्रमी संवत 2072 के शुभारंभ पर कस्बों में कई आयोजन किया गया। अकबरपुर कस्बे में विश्वहिंदू परिषद व बजरंग दल के लोगों ने नव संवत्सर को उत्साह के साथ मनाया। अकबरपुर कसबे के हाइवे पुल के नीचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राह से गुजर रहे लोगाें के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर नव संवत्सर की बधाई दी।
लोगों ने रुक-रुककर चंदन भी लगावाया। इस दौरान अतुल द्विवेदी, धर्मेंद्र दुबे, विपिन दीक्षित, राजेश, टोनी, पिंटू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
अकबरपुर कस्बे में नवसंवत्सर 2072 के आगमन पर देवसमाज स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रबंधक किशन सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी को शाकाहारी बनने के साथ अपने-अपने घरों में एक-एक तुलसी का पौधा लगाने का संकल्प लेना होगा।
पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित ने देवसमाज की पुष्पवाटिका व वृक्षारोपण की प्रसंशा की। इस दौरान सुभाष शर्मा, बालेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, बलवीर शर्मा, निर्मला देवी, राधा देवी, नीलम मिश्रा, कुमकुम श्रीवास्तव, रेखा, नीरज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में भारतमाता की प्रतिमा गाजे-बाजेे के साथ नगर में निकाली गई। केशरिया ध्वज को भी लहराया गया। यात्रा केशवनगर, विकासनगर, कानपुर रोड सहित कई वार्डों से होकर गुजरी। इसमें युवक भक्तिभाव में थिरके। जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष पति गौरव गुप्ता, राजेश, मुरारीलाल, कृपाशंकर, विजयमिश्रा, सूरज ठाकुर, रवी, संजयमिश्रा, जीतू त्रिपाठी, सच्चिदानंद मिश्रा, रामलखन सविता, अभय यादव आदि मौजूद रहे। यात्रा ऋषि आश्रम से प्रारंभ होकर धर्मगढ़ बाबा मंदिर में समाप्त हुई।