फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hindu Gaurav Diwas, The mayor said Kalyan Singhs name will be a big crossroad, dedicated himself to the countr

Hindu Gaurav Diwas: महापौर बोलीं- कल्याण सिंह के नाम से होगा बड़ा चौराहा, देश के लिए किया खुद को समर्पित

Mon, 21 Aug 2023 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 21 Aug 2023 05:54 PM IST
सार

Kanpur News: कार्यक्रम के दौरान सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. श्री कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर द्वितीय पुण्यतिथि पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Hindu Gaurav Diwas, The mayor said Kalyan Singhs name will be a big crossroad, dedicated himself to the countr
स्व. कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महापौर प्रमिला पांडे ने कहा की कानपुर के बड़ा चौराहा का नाम जल्द ही स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन

इस दौरान सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. श्री कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर द्वितीय पुण्यतिथि पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बाबू जी ने खुद को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित किया।
विज्ञापन

वो भारत के कोने-कोने में विश्वास का पर्याय बन गए थे। भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वह भारतीय मूल्यों में पूरी तरह रचे-बसे थे। अपनी सदियों पुरानी परंपरा पर उन्हें गर्व था। वह आज हम सबके बीच नहीं है, लेकिन हमारी स्मृतियों में वह अमर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed