फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hindu families told condition of neighboring country wild inflation in Pakistan We should allowed to live here

UP: हिंदू परिवारों ने बयां किए पड़ोसी मुल्क के हालात, पाकिस्तान में बेतहाशा महंगाई, कहा-हमें भारत में रहने दें

Sun, 06 Aug 2023 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Aug 2023 09:31 AM IST
सार

स्थानीय अखाड़े की मदद से पाकिस्तान का हिंदू परिवार चित्रकूट आ गया। एलआईयू और एसआईयू पाकिस्तानी परिवारों की छानबीन में जुटीं हैं। इनके पास मूल कागजात नहीं मिले हैं। दिल्ली से कागज मंगाकर मिलान किया जा रहा है। हिंदू परिवारों ने पड़ोसी मुल्क के हालात बयां किए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बेतहाशा महंगाई है। हमें यहां रहने की इजाजत दी जाए। 

विज्ञापन
Hindu families told condition of neighboring country wild inflation in Pakistan We should allowed to live here
Hindu families - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी से संग्रामपुर आए दो हिंदू परिवारों ने पड़ोसी मुल्क के जो हालात बयां किए वह आश्चर्य में डालने वाले हैं। पीड़ित परिवारों के लोगों ने बताया कि पाकिस्तान में उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। वहां की महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त होकर भारत आए हैं। हमें यहां रहने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन


दूसरे दिन लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) और स्पेशल इंटेलीजेंस यूनिट (एसआईयू) की जांच में पता चला कि स्थानीय अखाड़े की मदद से पाकिस्तानी से दो हिंदू परिवार संग्रामपुर पहुंचे। एसआईयू लखनऊ के एक अधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ इनसे पूछताछ कर उनके कागजातों की जांच की। 
विज्ञापन


इनके पास कोई मूल कागजात नहीं मिले। दिल्ली में मौजूद इनके अन्य परिजनों से कागजात मंगाए गए। सभी को पुलिस ने सुरक्षा में लेकर पंचायत भवन में ठहराया है। जिला मुख्यालय कर्वी से लगभग 20 किमी दूर स्थित सीतापुर चौकी के संग्रामपुर गांव का समाजसेवी कमलेश पटेल शुक्रवार को दिल्ली से पाकिस्तान के दो हिंदू परिवारों को अपने घर लाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी वृंदा शुक्ला ने निर्देश पर समाजसेवी के घर पर ताला लगा दिया। पाकिस्तानियों को गांव के पंचायत भवन में रखा गया है। इनकी निगरानी के लिए 15 महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। किसी को इस परिवार से मिलने की अनुमति नहीं है।

ग्राम प्रधान ममता और उनके पति को इनके भोजन आदि का इंतजाम करने के लिए कहा गया है। शनिवार को खुफिया एजेंसी के अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी सुबह से दोपहर तक पाकिस्तानियों से पूछताछ की। उनके पास मिले कागजातों की जांच की और दिल्ली व लखनऊ स्थित कार्यालय रिपोर्ट भेजते रहे।

 

पूछताछ में पता चला कि स्थानीय कुछ अखाड़ों की मदद से यह परिवार दिल्ली से चित्रकूट लाया गया। यह परिवार पाकिस्तान से दो टुकड़ों में आया। पहले सात सदस्य अक्टूबर 2022 में और फिर आठ सदस्य मई 2023 में कराची से दिल्ली आए हैं। इनके वीजे की अवधि खत्म हो रही है। इसे बढ़ाने का आवेदन किया है। इनके सभी मूल कागजात दिल्ली से मंगा लिए गए हैं। इनका मिलान किया रहा है।

पाकिस्तान से दो परिवारों के 15 सदस्य शुक्रवार को ट्रेन से स्थानीय अखाड़ाें की मदद से चित्रकूट आए हैं। इनमें से कई लोगों की वीजा अवधि खत्म हो गई है और कुछ की खत्म होने वाली है। इनके पास मूल कागज नहीं हैं। गहन छानबीन व पूछताछ की जा रही है। तब तक इन्हें पंचायत भवन में सुरक्षा के बीच ठहराया गया है। इन्हें लाने वाले कमलेश पटेल के बारे में भी जांच की जा रही है। -वृंदा शुक्ला, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed