{"_id":"61358731500519240c1cbf77","slug":"hina-stuck-with-children-in-afghanistan-contacted-mumbai-police-for-ghani-s-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में बच्चों संग फंसी हिना का मामला: गनी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से किया संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान में बच्चों संग फंसी हिना का मामला: गनी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से किया संपर्क
Mon, 06 Sep 2021 08:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Sep 2021 08:43 AM IST
सार
अफगानिस्तान में तीन बच्चों के साथ फंसी कानपुर के बाबूपुरवा के बगाही की रहने वाली हिना खान पर मां से फोन पर बात करने के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई है। उसने मां से फोन पर वहां से बाहर निकालने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान तालिबान संकट: कानपुर लड़की हिना खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के डीसीपी क्राइम ने हिना के शौहर गनी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क कर एफआईआर की कॉपी मेल की है। पुलिस का मानना है कि गनी की गिरफ्तारी के बाद हिना और उसके बच्चों को लाने में आसानी होगी।
बाबूपुरवा पुलिस ने हिना की मां समीरुन निशा की तहरीर पर दामाद नूर मोहम्मद उर्फ गनी मोहम्मद के खिलाफ बेटी को प्रेम जाल में फांसकर निकाह करने, अफगानिस्तान में ले जाकर बेचने, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने मुंबई पुलिस को गनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अन्य दस्तावेज भी मेल किए हैं।
मंत्रालय से नहीं मिला अभी तक कोई सहयोग
एडीसीपी साउथ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। हालांकि अभी तक वहां से कोई सहयोग नहीं मिला है।