{"_id":"62f8d7b57457f25428632631","slug":"high-speed-truck-and-bike-collision-in-unnao-father-son-died-mother-son-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident News: तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident News: तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर
Sun, 14 Aug 2022 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 14 Aug 2022 04:39 PM IST
सार
दही थाना क्षेत्र में बाईपास पुल पर तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दही थाना क्षेत्र के बाईपास पुल पर हुआ। यहां ससुराल से घर जा रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में पिता-पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां और बेटे का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, माखी थाना क्षेत्र के कलंदर खेड़ा निवासी देवराज (35) पत्नी सावित्री (33) और दो बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर शनिवार को ससुराल पुरवा थाना क्षेत्र के मिरी कला गया था।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर वहां से वापस घर जा रहा था। तभी बाईपास पुल पर ट्रक की टक्कर से पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें देवराज और निहाल (2) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां और बेटी जूली (5) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन