फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High speed of vehicles killed five people, more than 40 injured, condition of 10 critical, admitted to hospita

दर्दनाक: वाहनों की तेज रफ्तार ने पांच लोगों की जान ली, 40 से ज्यादा घायल...10 की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

Wed, 15 Nov 2023 09:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Nov 2023 09:14 AM IST
सार

Kanpur News: अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, 400 से अधिक घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
High speed of vehicles killed five people, more than 40 injured, condition of 10 critical, admitted to hospita
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दीपावली त्योहार पर शहर में नशेबाजी और वाहनों की तेज रफ्तार ने पांच लोगों की जान ले ली। सड़क हादसों में करीब 40 से ज्यादा लोग घायल होने के बाद हैलट पहुंचे। इसमें से 10 की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने मरने वाले को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे है।

विज्ञापन

मैग्नजीन घाट निवासी जगदीश ठाकुर का बेटा सौरभ ठाकुर (20) लखनऊ में टेलर के यहां काम करता था। दीपावली पर घर आया था। सोमवार देर रात करीब तीन बजे दोस्त हिमांशु के साथ रावतपुर में बिना हेलमेट के मैगी खाने जा रहे थे। सीएसए के पास बाइक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कानपुर देहात के रनियां निवासी गोविंद (28) का नौबस्ता में हेयर कटिंग सैलून है। दीपावली पर रात घर में पूजा होने के बाद वह बाइक से नौबस्ता स्थित अपनी दुकान में पूजा करने जा रहा था। पनकी थाना क्षेत्र में सरायमीता पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
बिधनू थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी किसान नीरज कुमार यादव (38) खेती किसानी करते थे। पिता अतर सिंह ने बताया कि दीपावली की रात नीरज खेत पर गया था। लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सवार तीनों युवक भी घायल हो गए।

बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया
परिजनों ने बताया कि पिछले साल 24 नवंबर को नीरज के बेटे अवनीश की भी मौत हो गई थी। बिठूर के ईश्वरीगंज निवासी काली प्रसाद (45) प्राइवेट नौकरी करते थे। दो नवंबर को देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। सिंहपुर के पास बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया, जिससे बाइक टकराते ही गिरने से मौत हो गई।

हैलट, उर्सला व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया
दबौली वेस्ट निवासी नरेंद्र दुबे के बेटे जय प्रकाश (30) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने सोमवार शाम को ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की बात बताई। वहीं, शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 40 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें हैलट, उर्सला व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed