फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High school student hangs himself, girl calls after death

Kanpur News: हाईस्कूल के छात्र ने फंदा लगा दी जान, मौत के बाद आया लड़की का फोन

Sat, 21 Feb 2026 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
High school student hangs himself, girl calls after death
कानपुर। गुजैनी थानाक्षेत्र के बर्रा आठ वरुण विहार में हाईस्कूल के छात्र अर्पित उर्फ आर्यन गौतम (17) ने गुरुवार को फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय माता-पिता अस्पताल गए हुए थे। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। इसी समय एक लड़की की काॅल छात्र के मोबाइल पर आई। परिजन के अनुसार दरोगा ने कॉल रिसीव कर पूछताछ की। बाद में मोबाइल कब्जेे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कन्नौज के मानीमऊ निवासी रवींद्र कुमार गौतम प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी बबली, बेटा अतुल, शादीशुदा बेटियां ज्योति, आरती और छोटा बेटा अर्पित उर्फ आर्यन था। पिता के अनुसार आर्यन बर्रा स्थित बाल समाज स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। बुधवार को उसने हिंदी का पेपर दिया था। गुरुवार को अर्पित घर पर अकेला था। शुक्रवार को उसका सामाजिक विज्ञान का पेपर था। वह पत्नी की बच्चेदानी में गांठ का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल गए थे। उन्होंने पत्नी की देखभाल और खाना बनाने के लिए गांव से रिश्तेदार को बुलाया था।
विज्ञापन

रिश्तेदार जब घर पहुंचे तो दरवाजा न खुलने पर उन्होंने फोन किया। उन्होंने पड़ोसी को फोन करके छत फांदकर घर में जाकर बेटे को देखने के लिए कहा जहां उन्हें बेटा फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर वह लोग भी बिना ऑपरेशन कराए घर पहुंचे। पिता के अनुसार पुलिस की जांच के दाैरान आर्यन के मोबाइल पर आखिरी कॉल किसी लड़की की आई थी। दरोगा ने लड़की से बातचीत भी की। गुजैनी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि छात्र के मोबाइल पर लॉक लगा हुआ है। उसके मोबाइल पर किसी लड़की की कॉल नहीं आई है। परिजन को बुलाया गया था लेकिन उन्होंने अंतिम संस्कार में व्यस्त होने की बात कही। छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बिंदु पर गहनता की जा रही जांच
गुजैनी पुलिस का कहना है कि अगर किसी लड़की की कॉल आई भी है तो इससे यह साफ नहीं हो जाता कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह लड़की साथ में पढ़ने वाली दोस्त भी हो सकती है। हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। परिजन ने भी अभी तक कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed