{"_id":"59a6ebff4f1c1b0d278b487f","slug":"high-school-girl-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गई छात्रा की साइकिल, हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां गई छात्रा की साइकिल, हत्या की जताई आशंका
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटके मिले हाईस्कूल के छात्रा के शव मामले में परिजनों ने अज्ञात दो युवकों पर ही बहला फुसला कर ले जाने फिर हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस अभी भी इसे आत्महत्या ही मान रही है। परिजनों के अनुसार कॉलेज जाते समय छात्रा की साइकिल रास्ते में पंचर हुई थी जिससे वह घर लौैट रही थी लेकिन अभी तक उसकी साइकिल भी बरामद नहीं हुई है।
गौरतलब है कि चित्रकूट के सरैंया में रैपुरा थानाक्षेत्र के लालापुर आश्रम के पास मंगलवार की दोपहर को एक पेड़ पर हरदौली राजापुर निवासी हाईस्कूल की छात्रा गुड़िया देवी पुत्री सोहनलाल का शव लटका मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने बताया कि छात्रा पहले पहाड़ी के कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। फेल होने पर उसका नाम राजापुर के कॉलेज में लिखाया गया था। मंगलवार को वह गांव की अपनी सहेली नीतू देवी, पूजा व शांति के साथ साइकिल से कॉलेज जा रही थी।
बताया कि चनहट रपटे के पास गुडिया की साइकिल पंचर हो गई जिस पर वह साइकिल लेकर पैदल गांव की ओर लौट आई और बाकी सहेलियां कॉलेज चली गईं। इधर गुड़िया घर नहीं पहुंची और शाम को पुलिस ने सूचना दी कि उसका शव लालापुर के पास पेड़ से लटका मिला है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि अज्ञात दो युवकों द्वारा बाइक से उसे लालापुर ले जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
उन अज्ञात युवकों का पता चले तो सारा राज खुल जाएगा। छात्रा की साइकिल भी अभी बरामद नहीं हुई है। जिससे हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने की आशंका है। जिसकी जांच कराई जाए। उधर थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या ही है। जिन दो युवकों के साथ बाइक से आने की सूचना मिली है उनका तो कुछ पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी। मृत छात्रा के पिता ने बताया कि उसके एक पुत्री एक पुत्र है। जिसमें पुत्री की मौत हो गई। पूरे हरदौली गांव में शोक व्याप्त है।
- बिलखते परिजनों ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों की तलाश कराने की मांग की